रुद्रपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां।युवक के दो गोली लगी,निजी अस्पताल में भर्ती।सीसीटीवी कैद हुई घटना,काफी देर बाद पहुंची पुलिस
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका) । मुख्य बाजार क्षेत्र स्व किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से वहा पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के दो गोली लगी है। बताया जाता है कि गुरुवार को गदरपुर निवासी प्रशांत सिंह अपने भाई सत्यम के साथ रुद्रपुर आया।
रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा सत्यम पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युगल को निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान वहां भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। मजेदार बात तो यह है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।