Latest:
उधमसिंह नगर

रम्पुरा में पुलिस पर हमले के आरोप में स्कूल संचालक का पुत्र व दो बेटियां गिरफ्तार।आरोपी स्कूल संचालक समेत तीन फरार 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर मोहल्ला रम्पुरा में बीत शाम जांच के लिए गए दो कांस्टेबलों पर हमले के मामले में पुलिस काफी सख्त नजर आ रही। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर मामले में तत्काल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एक स्कूल संचालक के बेटे व दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि स्कूल का संचालक समेत तीन लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं।

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार को चौकी रमपुरा में तैनात आरक्षी विजय दरमियाल व हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत fir नंबर 180/26 धारा 75 bns व 7/8 पोक्सो एक्ट से संबंधित विधि विवादित किशोर का जन्म तिथि प्रमाण पत्र सत्यापित करने हेतु एसपीआर पब्लिक स्कूल रमपुरा पहुंचे जहां स्कूल की छुट्टियों के वजह से बंद होने के कारण स्कूल परिसर में ही मौजूद आशीष कुमार से जानकारी ली गई तो उसके द्वारा पुलिस को भ्रमित कर यह कहा गया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है जबकि उक्त विद्यालय आशीष कुमार के पिता का प्रदीप का ही होना पाया गया जब पुलिस द्वारा आशीष कुमार से यह पूछा गया कि स्कूल आपका ही होना ज्ञात हुआ है , भ्रमित क्यों कर रहे हो,इतने में ही आशीष कुमार व उसकी बहन रेखा व सुनीता एव मां एवं पिता द्वारा एक राय होकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट गाली ग्लौच करते हुए वर्दी वर्दी फाड़ दी और वीडियो बनाते समय मोबाइल भी तोड़ दिया,
बमुश्किल आरक्षी द्वारा अपनी जान बचाकर चौकी इंचार्ज रमपुर को सूचना दी गई। तत्पश्चात मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस द्वारा उक्त तीनों को काफ़ी मशक़्तों से काबू कर डिटेन किया गया तथा आरक्षी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में fir no— 281/2026 धारा- 121(1)/132 /190 /191(2)/ 324 (4)/ 351 (3)352 बीएस बनाम राजवती आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई ,तत्पश्चात अभियुक्त गण सरिता ,रेखा ,आशीष को कारण गिरफ्तारी बता कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l
*गिरफ्तार अभियुक्त*
१- सरिता पुत्री प्रदीप कुमार निवासी रामपुरा वार्ड नंबर 24 थाना रुद्रपुर
२- रेखा पुत्री प्रदीप कुमार निवासी उपरोक्त ।
३- आशीष पुत्र प्रदीप कुमार निवासी उपरोक्त
*वांछित अभियुक्त*
१- राजवती पत्नी प्रदीप कुमार
२- प्रदीप
३- संजय