रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन 2026 का 35वाँ संस्करण 8 से 10 जुलाई तक
रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक आयोजनों में शामिल इंडसटेक रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन 2026 का 35वाँ संस्करण आगामी 8, 9 एवं 10 जुलाई 2026 को आर्क होटल , रुद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा देशभर से भाग लेने वाली कंपनियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों का आगमन शुरू हो चुका है।
https://www.facebook.com/share/v/1BZKqy6L7N/
रुद्रपुर में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 150 से अधिक औद्योगिक स्टॉल स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की अग्रणी कंपनियाँ अपनी नवीनतम मशीनरी, उपकरण एवं अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में 1,200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों एवं 5,000 से अधिक व्यापारिक एवं औद्योगिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन उद्योगपतियों, निर्माताओं, परचेज विभागों, इंजीनियरों, उद्यमियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
प्रदर्शनी में उद्योगों में उपयोग आने वाले उपकरण जैसे मशीन टूल्स, CNC मशीनें, वेल्डिंग एवं कटिंग उपकरण, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, न्यूमेटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, इलेक्ट्रिकल एवं सोलर उत्पाद, इंडस्ट्रियल लाइटिंग, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, जनरेटर, कंप्रेसर, पावर टूल्स सहित आधुनिक औद्योगिक तकनीकों का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण अत्याधुनिक रोबोटिक एवं कंप्यूटर नियंत्रित मशीनें होंगी, जो उद्योगों की उत्पादकता एवं कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। ऐसे आयोजन उद्योगों को वैश्विक तकनीकी विकास से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न ब्रांडों एवं उत्पादों की तुलना करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजन के दौरान उद्योगों के परचेज विभाग, फैक्ट्री प्रबंधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विशेष तकनीकी एवं बिजनेस सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें इंडस्ट्री 4.0, ऑटोमेशन, लागत नियंत्रण, आधुनिक खरीद प्रणाली तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
रुद्रपुर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों के लिए यह प्रदर्शनी विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। एक ही स्थान पर देश की अग्रणी कंपनियों की आधुनिक मशीनरी एवं तकनीकी समाधान उपलब्ध होने से उद्योगों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी, उत्पादों की तुलना करने का अवसर मिलेगा तथा सीधे निर्माताओं एवं विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर नए व्यावसायिक संबंध विकसित किए जा सकेंगे।
इस भव्य आयोजन का संचालन द्रोणाचार्य इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसने पिछले तीन दशकों से देशभर में सफल औद्योगिक प्रदर्शनियों का आयोजन कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आयोजकों ने प्रदेश के उद्योगपतियों, उद्यमियों, व्यापारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं औद्योगिक संस्थानों से इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
मुख्य अतिथि: शिव अरोड़ा,विधायक रुद्रपुर
सहयोगी संस्थाएँ
* KGCCI (कुमाऊँ गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)
* SEWS( सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेल्फेयर सोसायटी )
* उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन
* इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (IIA)
आयोजक:द्रोणाचार्य इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
आयोजन समिति
*श्री दीपक चौधरी
श्री कुलदीप सिंह कुंतल
श्री शकील खान
संपर्क
ईमेल: Dronacharya.events@gmail.com
