*पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस,थाना समझने से पहले ही बदले कोतवाल, देहरादून से पहुंचे इंस्पेक्टर को मिली तैनाती* *तीन इंस्पेक्टर बदले, रुद्रपुर कोतवाल से हटाए गए इंस्पेक्टर दानू को लाईन में भेजा गया, आदेश में हटाने का कोई कारण नहीं*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद में पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस तेज हो गई है। एसएसपी अजय गणपति ने गुरुवार को तीन इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। एसएसपी कार्यालय से
जारी आदेश में रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाईन रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि पुलिस लाईन में तैनाती का इंतजार कर रहे देहरादून से पहुंचे निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता बनाया गया है। नानकमत्ता कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल संजय पाठक को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर रवाना होने के निर्देश हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर का हाल ही में देहरादून से तबादला हुआ। जिन्हें चर्चित कोतवाली सौंप दी। जिन्हें हटाया था यह अभी वह थाना क्षेत्र को ठीक से समझ भी नहीं पाए थे। इसी तरह दानू को जल्दी ही कोतवाली से लाईन भेंज दिया गया। इससे पहले भी देहरादून से आए एक इंस्पेक्टर साहब को तैनाती मिल गई। इतनी जल्दी हुए फेरबदल को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाएं तो यहां तक कि जिसकी पहुंच है उसे आसानी से तैनाती मिल रही है।
