Latest:
उधमसिंह नगर

अवैध खनन क्षेत्र में खनन विभाग की रेड। डंफर समेत तीन वाहन सीज। उपनिदेशक खनन ने टीम के साथ शुरू किया छापामार अभियान। खनन माफियाओं में मची खलबली

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर। उधमसिनगर में अवैध खनन को लेकर उप निदेशक खनन सख्त हो गए हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ किच्छा और बाजपुर क्षेत्र में रेड कर अवैध खनन को माफियाओं पर कार्यवाही शुरू कर दी है। अभियान के तहत बाजपुर क्षेत्र दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक डंफर सीज किया गया है। विभाग की टीम को देखकर खनन माफियों में भगदड मच गयी। टीम ने विगत दिनों किच्छा क्षेत्र में भी अभियान चलाया था।

 

मंगलवार को उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार ने टीम के साथ बाजपुर क्षेत्र में मिल रही अवैध खनन की सुचना पर छापेमारी की। टीम ने रतनघाट, प्रधान घाट समेत कई खनन घाटों पर छापे मारे। इस दौरान खनन में लगे कई चालक वाहन लेकर फरार हो गए, वही विभाग ने दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक डंफर पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। इस दौरान वाहनों के चालक फरार हो गये। विभाग की तरफ से सोमवार को किच्छा क्षेत्र में एसडीएम के साथ भी अवैध खनन क्षेत्र मे छापेमार की गयी थी। खनन विभाग की टीम ने खनन घाटों की नपाई भी कराई है। ज्यादा खनन करने वालों को विभाग की तरफ से वसूली का नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

अवैध खनन क्षेत्र में खनन विभाग की रेड। डंफर समेत तीन वाहन सीज। उपनिदेशक खनन ने टीम के साथ शुरू किया छापामार अभियान। खनन माफियाओं में मची खलबली

किच्छा क्षेत्र में खनन घाटों की नपाई कराते उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार 

अवैध खनन क्षेत्र में खनन विभाग की रेड। डंफर समेत तीन वाहन सीज। उपनिदेशक खनन ने टीम के साथ शुरू किया छापामार अभियान। खनन माफियाओं में मची खलबली अवैध खनन क्षेत्र में खनन विभाग की रेड। डंफर समेत तीन वाहन सीज। उपनिदेशक खनन ने टीम के साथ शुरू किया छापामार अभियान। खनन माफियाओं में मची खलबली

मंगलवार को बाजपुर क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर कार्यवाही करते उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार 

उपनिदेशक खनन दिनेशकुमार ने बताया की जिले में अवैध खनन की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही हो रही अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। सोमवार को किच्छा क्षेत्र में एसडीएम के साथ छापेमारी की गई थी, मंगलवार को बाजपुर में छापेमारी कर तीन वाहन सीज किए गए। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।