उत्तराखंड

रुद्रपुर में धामी के सिर्फ विकास!पूरे शहर में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की ही दिखी शुभकामना फ्लैक्सी। सीएम के नाम पर दुकानें चलाने वालों ने दिखाई कंजूसी।भाजपा की गुटबाजी की चपेट में आए सीएम!

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 48 वर्ष के हो गए है। जिसको लेकर देहरादून से लेकर उनकी विधानसभा क्षेत्र तक खुशी की लहर है। इधर रुद्रपुर विधानसभा में सीएम के जन्मदिन को लेकर उत्साह कुछ कम नजर आ रहा।शहर में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के अलावा किसी अन्य नेता की सीएम को शुभकामना देती फ्लैक्सी नजर नहीं आ रही। इसके पीछे भाजपा की गुटबाजी मुख्य बजह मानी जा रही। सीएम के जन्मदिन पर शहर की सूनी पड़ी सड़कों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।

रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर लगी भाजपा नेता विकास शर्मा की फ्लैक्सी 

उत्तराखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता यूं तो काफी है। आज उनका जन्मदिन भी है, लेकिन भाजपा के सबसे बड़ी जनाधार वाली विधानसभा रुद्रपुर में सीएम को लेकर उत्साह कम नजर आया। शहर में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को छोड़ दिया जाए तो अन्य नेता तो दूर मेयर और विधायक की भी सीएम को शुभकामनाएं देने की फ्लैक्सी लगी नजर नहीं है,यह तब है जब शहर के कई नेता सीएम के नाम पर अपनी दुकानें चला रहे हैं। उनके नाम पर वैध अवैध काम कर रहे हैं। पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों के नाम पर फ्लैक्सी शहर को फ्लैक्सियों से पाट दिया गया था,हर चौराहे,पोल,मोड़,गली मोहल्ले में बड़ी बड़ी फ्लैक्सियां लगी थी।15 अगस्त पर कांग्रेस से भाजपा में आए पिछड़ा वर्ग के एक पदाधिकारी ने पूरे शहर में बड़ी बड़ी फ्लैक्सियां लगाई थी। सीएम के जन्मदिन पर उसने भी शुभाकामनाएं देना उचित नहीं समझा।

बताया जाता की यह सब रुद्रपुर में भाजपा में चल रही गुटबाजी के चलते हुए हैं। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी चपेट में लिया। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी से आम जनता और कार्यकर्ता परेशान हैं। जिससे पार्टी का जनाधार भी कम हो रहा है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता मुंह बंद कर बैठे हुए हैं।उनकी समझ में नहीं आ रहा की वह क्या करे।

error: Content is protected !!