Latest:
उत्तराखंड

बडी खबर,सामिया पहुंची प्रशासन की टीम। करोड़ों की देनदारी में कुर्क जमीन ली कब्जे में बिल्डर करोड़ की कुर्क जमीन की कर चुका है बिक्री प्रशासन की कार्यवाही से बिल्डर के उड़े होश

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)।  सामिया कालौनी में आज प्रशासन की टीम ने करोड़ों रुपए की देनदारी चुकता न करने पर कुर्क जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा कि बिल्डर कुर्क जमीन को 25 करोड़ रुपए में बेच चुका है।

शुक्रवार को एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कटौला पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ काशीपुर रोड स्थित दानपुर में मौजूद सामिया लेक सिटी पहुंचे, जहां तहसील ने करोड़ों रुपए की देनदारी के चलते कुर्क की गई जमीन के खसरा नंबर पर हुई कार्रवाई पढ़कर सुनाई, जिसके बाद तहसील की टीम ने जमीन को कब्जे में लेते हुए वहां पर झंडे गाड़ दिए है।

आपकों बता दें कि कालौनी में बड़ी संख्या में लोगों के साथ ठगी हो चुकी, बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के डेड दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं,तो रेरा कोर्ट में 100 से ज्यादा केस चल रहे हैं।
एसडीएम मनीष बिष्ट ने कालौनी के कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी,कि यदि समय से बकाया चुकता नहीं किया गया तो जमीन नीलाम की जायेगी ‌