*हिमाचल में चोरी कर भागी नेपाल की महिला से रुद्रपुर के आबाकारी दरोगा ने कर डाला सौदा,80 हजार और आधा किलो सोना लेकर लगा छोड़ने का आरोप।* *हिमाचल पुलिस एक दरोगा, सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। हिमाचल प्रदेश से चोरी हुई तिजोरी के मामले की जांच के दौरान रुद्रपुर में आबकारी विभाग के एक दरोगा समेत चार कर्मचारियों पर नेपाल निवासी महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये नकद और करीब आधा किलो सोना लेने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि 8 सितंबर को रामपुर बॉर्डर के पास आबकारी टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में नेपाल निवासी महिला करिश्मा और उसका साथी मिले। कार से कथित तौर पर चोरी की गई टूटी हुई तिजोरी भी बरामद हुई।
आरोप है कि पूछताछ के दौरान आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये और करीब आधा किलो सोना लेकर उन्हें छोड़ दिया। बाद में महिला ने घटना की जानकारी शिमला निवासी अपने पूर्व नियोक्ता को दी।
मामले की सूचना मिलने पर हिमाचल पुलिस रुद्रपुर पहुंची और एसएसपी अजय गणपति से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय से जांच आगे बढ़ाई गई।
कार्रवाई के दौरान हिमाचल पुलिस ने आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मी नईम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से नकदी और सोना बरामद होने की बात सामने आई है।
मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही

