Latest:
उधमसिंह नगर

*एसएसपी अजय गणपति ने एसपी सिटी रुद्रपुर के स्थानांतरण पर दी भावपूर्ण विदाई, कार्यकाल की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की* *स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई* *कार्यक्रम में जिले के अन्य उच्च पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी रहे मौजूद*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के पद पर नियुक्त श्री उत्तम सिंह नेगी महोदय का जनपद ऊधम सिंह नगर से जनपद देहरादून स्थानान्तरण होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं मातहतों/अधीनस्थों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम सिंह नेगी महोदय को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।