2024 चुनाव में महिला मोर्चा निभायेगा महात्वपूर्ण भूमिका,नौटियाल। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारी के साथ की बैठक।फूल मालाओं से किया स्वागत

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर (एसएनबी)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने पार्टी पदाकिारियों से मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई कहा योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्रीमती नौटियाल भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल हुई।


मोर्चा अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड को पांचों लोकसभा सीट भाजपा जीत रही है, लेकिन यह जीत एकतरफा हो, इस दिशा में महिला मोर्चा को कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्राानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचे, इसके लिए महिला मोर्चा को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने नारी शक्ति बान अधिनियम कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इस कानून से महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी और आरक्षण का कानून बन जाने से 33 महिलाओं को विाानसभा और संसद में पहुंचने का अवसर मिलेगा जिससे वह महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को पूरा सम्मान देती है। इससे पहले महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बिमला मुडेला, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष नोटियाल का बुके देकर स्वागत किया गया । बैठक का संचालन जिला महामंत्री स्वाति शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजय लक्ष्मी चौहान, लोला बोरा, रजनी रावत, दया दसीला,, सावित्री कन्याल, सुलोचना रावत, सम्मी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय, सुलोचना रावत, पूनम अग्रवाल, शैली फुटेला, सुमन राय, लता सिंह, जानकी पाण्डेय, आरती दुबे, मीना शर्मा, ममता त्रिपाठी, सााना शर्मा गुरविंदर कौर अनीता ज्वाला, दोपा राय, अर्चना राय रितु अग्रवाल आदि मौजूद थी।
