2027 में ठुकराल का अतीत बढ़ायेगा कांग्रेस की मुश्किल। महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयान-बाज़ी को भाजपा करेगी हथियार के रुप में इस्तेमाल। मीना का अचानक आक्रमक रुख,भाजपा प्रवक्ता का बयान भी निकालें जा मायने।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड होने वाले 2027 के चुनाव से पहले जहां कांग्रेस महिलाओं के मद्दे भाजपा घेरने में जुटी है,वहीं भाजपा हाल में कांग्रेस में शामिल हुए ठुकराल के अतीत को मुद्दा बनाकर कांग्रेस की धार कुंद करने की रणनीति बना रही है। चुनावों से जिस तरह मीना अचानक मैदान में कूदी है, फिर भाजपा के प्रवक्ता का बयान को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा। राजनीति पंडितों की मानें तो भाजपा यदि जनता को समझाने में सफल रही तो कांग्रेस ऊधमसिंहनगर ही नहीं प्रदेश की की सीटों में इसका फायदा मिलेगा।
हाल में कांग्रेस में शामिल हुए रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का अतीत किसी से छिपा नहीं है,दो वर्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के खिलाफ वायरल हुई उनकी अश्लीलता भरी आडियो आज मुद्दा बनी हुई है, जबकि यह जगजाहिर है कि 2022 में भाजपा ने ठुकराल का टिकट भी उनकी भाषा को आधार मानकर काटा था, उनके उपर अन्य कई महिलाओं और भाजपा नेताओं के खिलाफ अश्लील बातें करने की बात कही जा रही थी,इधर अब ठुकराल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं,तो मीना ने भाजपा का दामन थाम लिया है, मीना जब कांग्रेस में थी तब भी ठुकराल की वायरल अश्लील वाली वीडियो को लेकर लगातार कार्यवाही की मांग उठा रही थी,अब जब भाजपा में है तब भी उनकी यह मांग जारी है।
चूंकि मामला महिला से जुड़ा है तो यह दिलचस्प भी होता जा रहा, पिछले दिनों पुलिस का बयान भी समाने आया था, जिसमें सीओं सिटी का कहना कि मीना की तहरीर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच चल रही, कोर्ट ने ठुकराल का वाइस सेंपल लेने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए दो बार उन्हें नोटिस भी दिया गया, लेकिन ठुकराल अपना वाइस सेंपल देने पुलिस के पास नहीं है।
मीना और भाजपा ने इसे भी मुद्दा बना लिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके कवायद कांग्रेस के नेताओं को ललकार था, उनका कहना था कि कांग्रेस के नेता जो महिला सम्मान की बात करते हैं वो चुप क्यों है, ठुकराल जो आडियो को एआई जेनरेट बता रहे थे,वह वाइस सेंपल क्यों नहीं दे रहे।
मीना शर्मा भी यही कहती नजर आ रही है, उन्होंने तो यह भी कह दिया कि ठुकराल निर्दोष पाए गए तो वह माफी मांगेंगी।
इसके बाद ठुकराल वाइस सेंपल देने के नाम पर ख़ामोश नजर आ रहे हैं,जो कहीं न कहीं उनके ऊपर सक को और गहरा रहा है
ठुकराल और मीना भले ही कुछ भी कहे सच्चाई क्या है यह किसी से छिपी हुई नहीं है।
ऐसे में 2027 का चुनाव जैसे-जैसे करीब आयेगा भाजपा ठुकराल के अतीत को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरने का काम करेगी,जिसका असर चुनाव में पढ़ना तय है।


