उत्तराखंड

गजब,भतीजें के लिए रख दिए नियम ताख में। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने रुद्रपुर को दो भागों में बांटा। मुख्य बाजार के व्यापारी को बनाया ट्रांजिट का अध्यक्ष। व्यापारियों में रोष,खोल सकते हैं मोर्चा

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजू भुड्डी का एक फैसला विवादों में घिर गया। भुड्डी ने रुद्रपुर व्यापार मंडल को पश्चिम और उत्तरी मंडल में विभाजित कर दिया है। पश्चिम मंडल में संजय जुनेजा अध्यक्ष रहेंगे तो उत्तरी मंडल में उन्होंने सुनील ठुकराल को अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

इधर जिलाध्यक्ष राजू भुड्डी के फैसले को लेकर विरोध के शुर उठने लगे हैं। मुख्य बाजार में धर्मवीर फुटवेयर हाउस के दीपक सागर ने इसे जिलाध्यक्ष की हिटलरशाही करार दिया है‌उनका कहना कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित करने से पहले जिलाध्यक्ष ने वहां के व्यापारियों से राय नहीं ली है। जिसे अध्यक्ष घोषित किया गया है,उसकी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में न तो दुकान है और न ही घर है‌। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील जिला अध्यक्ष भुड्डी का सगा भतीजा है,उसे अध्यक्ष बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी नियम तोडे है।दीपक का आरोप था कि जिलाध्यक्ष ने इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले प्रदेशाध्यक्ष से भी सलाह नहीं ली।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने भी इसे हिटलरशाही बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट क्षेत्र में मुख्य बाजार से ज्यादा व्यापारी हैं, क्षेत्र में बंगाली और देशी व्यापारियों पर बाजार का व्यापारी थोपा गया है, क्षेत्र के व्यापारियों से कोई राय नहीं ली गयी।इसका सीधा विरोध किया जायेगा।

मामले में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजू भुड्डी का कहना था कि काफी समय से रुद्रपुर व्यापार मंडल को दो भागों में विभाजित करने की मांग उठ रही थी, जिसपर उन्होंने दो भागों में विभाजित कर उत्तरी मंडल का सुनील को अध्यक्ष बनाया है,तीन माह बाद चुनाव कराया जायेगा। मुख्य बाजार के व्यापारी को ट्रांजिट कैंप का अध्यक्ष बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है।