Latest:
उधमसिंह नगर

सरस मेले से पहले ने लुक में नजर आयेगा रुद्रपुर। गांधी पार्क के साथ, हाईवे और शहर को चमकाने का काम शुरु।सीएम पुष्कर सिंह धामी की रैली भी प्रस्तावित।डीएम-एसएसपी ने दलवल के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)।- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार को आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें की तैयारियों के मद्देय नजर किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी कहा कि आगामी 10 जनवरी को मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सरस मेले का उद्घाटन हेतु कार्यक्रम भी प्रस्तावित इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय दुरूस्थ कर लें। उन्होने यूआईआरडी प्रांगण में अस्थाई हेलीपैड बनाये जाने के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि के अधिकारियों को निर्धारित मानकानुसार हेलीपैड तैयार करने के निर्देश दिये।

सरस मेले से पहले ने लुक में नजर आयेगा रुद्रपुर। गांधी पार्क के साथ, हाईवे और शहर को चमकाने का काम शुरु।सीएम पुष्कर सिंह धामी की रैली भी प्रस्तावित।डीएम-एसएसपी ने दलवल के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम को लेकर मंथन करते अफसर 

उन्होंने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को निर्देश दिए कि गांधी पार्क में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुये शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए भी पार्क की सुंदरता का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लैंडस्केपिंग, बेरिकेडिंग विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर मंच एवं जनता को बैठने के लिये उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोति करने लिए मंच के पास ही व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले आमजन के लिए वाहनों की पार्किंग हेतु सिंचाई विभाग के कैनाल कॉलोनी में भूमि को चिन्हित कर वहां साफ सफाई के लिए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल को निर्देश देते हुए कहा कि डीडी चौक से इन्द्रा चौक तक हाइवे मार्ग के दोनों तरफ समतलीकरण कर मार्ग को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।

सरस मेले से पहले ने लुक में नजर आयेगा रुद्रपुर। गांधी पार्क के साथ, हाईवे और शहर को चमकाने का काम शुरु।सीएम पुष्कर सिंह धामी की रैली भी प्रस्तावित।डीएम-एसएसपी ने दलवल के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नैनीताल हाईवे का निरीक्षण करते डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी 

उन्होने कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा गांधी पार्क से होते हुये इन्द्रा चौक, गल्ला मंडी, भगत सिंह चौक एवं मुख्य बजार से गांधी पार्क तक रैली का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गल्ला मंडी जिन स्थानों पर सड़क व डिवाइडर टूटी व खराब है उसे शीघ्र दुरूस्थ कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विद्युत व बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मार्गो से रैली का आयोजन किया जायेगा उन मार्गो के बिजली एवं टेलीफोन के झूलते हुये तार को शीघ्र ठीक कर लें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीओ अनुषा बडोला, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, तहसीलदार दिनेश कुटोला आदि मौजूद थे।
———————————–