बड़ी सफलता,ऊधमसिंहनगर नगर में 1.82 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार।अंडमान निकोबार से लाए थे पांच करोड़ की ड्रग्स,जेल में हुई थी तीनों की मुलाकात।तीनों आरोपी पर दर्ज हैं,तीन दर्जन मुकदमे

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 365ग्राम ड्रग्स क्रिस्टल मेरा के साथ तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है।बरामद ड्रग्स की कीमत 1.82 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 का ईनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी मंजूनाथ ने खुलासा करते हुए बताया कि देर-रात पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे,इस दौरान क्षेत्र के शंकर फार्म मोड़ पर एक बाइक सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 365 ग्राम एमडीएमए , ड्रग्स क्रिस्टल मेरा बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दीपक गायन पुत्र ज्ञानेन्द्र गायन निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर,श्यामल मंडल पुत्र उपेन मंडल निवासी ग्राम भरतपुर पीलीभीत, सुनील पुत्र भोला निवासी तिलहर जिला शाहजहांपुर यूपी बताया है। एसएसपी के मुताबिक बरामद ड्रग्स बहुत हाईलेवल की है,जिसका बड़े पैसे वाले लोग सेवन करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंडमान निकोबार से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आए थे,दीपक के खिलाफ 06 मुकदमे दर्ज हैं,वह शिवनगर में शराब की दुकान भी संचालित करता है, जबकि श्यामल के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज है। सुनील के खिलाफ तीन मुकदमे है। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है।
