उत्तराखंड

नारी वंदना कार्यक्रम,संस्कृति छठा में डूबा रुद्रपुर। मुख्य बाजार में कलाकारों को देखने उमड़े लोग पहली बार दिखा ऐसा भव्य कार्यक्रम। मुस्लिम महिलाएं बनीं आर्कषण का केंद्र

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर में शहर में प्रशासन के सौजन्य से हो रहे नारी वंदना कार्यक्रम में शहर सांस्कृतिक छठा में ढूब गया है। जगह जगह से आए कलाकार लोगों का दिल जीत रहे हैं।शहर में ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखने को मिल रहा है।

 

डीएम उदयराज सिंह ने सीएम के रोड शो पहले तैयारियां का जायजा लि

या है।

बुधवार को के गांधी पार्क में होने वाले सरस मेला और नारी वंदना कार्यक्रम में पूरा शहर डूबा हुआ है। मुख्य बाजार में सीएम के रोड शो से पहले की गई तैयारी अभूतपूर्व नजर आ रही है।जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।जो ठंड में भी गर्मी का ऐहसास करा रही है। रुद्रपुर में ऐसा कार्यक्रम पर पहली बार देखने को मिल रहा है,ऐसा लोग कहते नजर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह की देखरेख में रहे इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ हो रही है