Latest:
उधमसिंह नगर

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर नगर कीर्तन शोभा यात्रा के दृष्टिगत रुद्रपुर में यातायात डायवर्जन प्लान जारी। रविवार को प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक लागू रहेगा यातायात डायवर्जन प्लान।शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, बाहरी एवं स्थानीय वाहनों के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग।

 रुद्रपुर(खबर धमाका)। नगर कीर्तन शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के दृष्टिगत रुद्रपुर शहर के लिए विस्तृत यातायात/डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

 दिनांक 22.11.2026 को कार्यक्रम प्रारंभ होने से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर क्षेत्र में निर्धारित यातायात डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।

*1. भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित*

➡️ दिनांक 22.11.2026 को प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक शहर क्षेत्र में निम्न स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा—

1. राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, किच्छा रोड।

2. एमीनेटी स्कूल फ्लाईओवर, काशीपुर रोड।

3. रामपुर बाईपास।

4. पार्ले चौक, नैनीताल रोड।

*नोट: उक्त अवधि में समस्त वाहन पास निरस्त रहेंगे।*

*2. शोभा यात्रा के प्रारंभ से समाप्ति तक बाहरी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान*

*(क) नैनीताल, हल्द्वानी एवं पंतनगर की ओर से आने वाले वाहन*

➡️ नैनीताल, हल्द्वानी एवं पंतनगर की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, काशीपुर, हरिद्वार एवं देहरादून की ओर जाना है, पार्ले चौक से रिंग रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

*(ख) हरिद्वार एवं काशीपुर की ओर से आने वाले वाहन*

➡️ हरिद्वार एवं काशीपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाना है, एमीनेटी स्कूल से रिंग रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

*(ग) दिल्ली, मुरादाबाद एवं रामपुर की ओर से आने वाले वाहन*

➡️ दिल्ली, मुरादाबाद एवं रामपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें काशीपुर, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर जाना है, रामपुर बाईपास से रिंग रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।

*(घ) खटीमा, सितारगंज एवं किच्छा की ओर से आने वाले वाहन*

➡️ खटीमा, सितारगंज एवं किच्छा की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें रामपुर, दिल्ली, रामनगर, काशीपुर, हरिद्वार एवं देहरादून की ओर जाना है, राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर सर्विस लाइन से रिंग रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।


*3. शोभा यात्रा के दौरान रुद्रपुर शहर में स्थानीय वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान*


*(क) गुरु नानक पब्लिक स्कूल से काशीपुर बाईपास रोड पर शोभा यात्रा के दौरान डायवर्जन*

➡️ गावा चौक एवं डीडी चौक से काशीपुर बाईपास रोड की ओर जाने वाले वाहनों को त्रिशूल चौक होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

➡️ शेष दोनों ओर से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को रुद्रा कॉन्टिनेंटल से रोका जाएगा। रेम्बो स्कूल होते हुए बालाजी धाम, घास मंडी की ओर तथा अग्रसेन चौक से सिविल लाइंस होते हुए जनता इंटर कॉलेज की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

➡️ शोभा यात्रा के मुख्य बाजार की ओर प्रवेश करने के पश्चात गावा चौक एवं डीडी चौक से यातायात सामान्य किया जाएगा।

*(ख) गल्ला मंडी से त्रिशूल चौक की ओर शोभा यात्रा के दौरान डायवर्जन*

➡️ काशीपुर रोड से रुद्रपुर शहर की ओर आने वाले वाहनों को गावा चौक से काशीपुर बाईपास रोड होते हुए भेजा जाएगा।

➡️ त्रिशूल चौक की ओर आने वाले वाहनों को गल्ला मंडी से विपरीत दिशा में डायवर्ट कर यातायात सिंगल लेन पर संचालित किया जाएगा।

*(ग) त्रिशूल चौक से डीडी चौक की ओर शोभा यात्रा के दौरान डायवर्जन*

➡️ समस्त प्रकार की बसें (रोडवेज, सिडकुल बस एवं वॉल्वो बसें), जिन्हें त्रिशूल चौक से डीडी चौक की ओर जाना है, उन्हें तीनपानी एवं किच्छा बाईपास रोड से होते हुए डी डी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा, अथवा त्रिशूल चौक से एमिनिटी होते हुए रिंग रोड से भेजा जाएगा। 

➡️ हल्द्वानी एवं नैनीताल की ओर से आने वाली बसें, जिन्हें रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, हरिद्वार एवं देहरादून की ओर जाना है, उन्हें पार्ले चौक से रिंग रोड होते हुए निर्धारित डायवर्जन मार्ग से भेजा जाएगा।

➡️ ड्रॉपिंग/पिकअप प्वाइंट, सिडकुल चौक, गावा चौक एवं त्रिशूल चौक तथा सिडकुल की बसों को दशमेश द्वार से वापस किया जाएगा।

*(घ) डीडी चौक से अग्रसेन चौक की ओर शोभा यात्रा के दौरान डायवर्जन*

➡️ समस्त प्रकार के वाहनों को, जिन्हें डीडी चौक से काशीपुर बाईपास रोड की ओर जाना है, त्रिशूल चौक, गल्ला मंडी एवं गावा चौक होते हुए डायवर्ट किया जाएगा, अथवा विशाल मेगा मार्ट से अग्रसेन चौक की ओर भेजा जाएगा।

*4. यातायात व्यवस्था हेतु ड्यूटी प्वाइंट*

➡️ नगर कीर्तन शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निम्न स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है—

1. फल मंडी

2. बाटा चौक

3. अग्रसेन चौक

4. गावा चौक

5. गल्ला मंडी

6. त्रिशूल चौक

7. डीडी चौक

8. विशाल मेगा मार्ट के पास

9. एमीनेटी स्कूल डायवर्जन प्वाइंट

10. रामपुर बॉर्डर 

11. राधा स्वामी सत्संग डायवर्जन प्वाइंट

12. पार्ले चौक

13. तीनपानी तिराहा

14. गंगापुर मोड़

15. रुद्रा कॉन्टिनेंटल तिराहा

16. बालाजी द्वार व मिड टाउन होटल के सामने

*5. ऊधम सिंह नगर पुलिस की आमजन से अपील*

➡️ ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नगर कीर्तन शोभा यात्रा के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Advertisement