उत्तराखंड

कैंप थानाध्यक्ष शाह समेत पांच इंस्पेक्टर चढ़ेंगे पहाड़। आईजी कुमाऊं ने किया ट्रांसफर।ऊधमसिंहनगर के कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक वर्षों से नहीं चढ़े हैं पहाड

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)‌ । लोकसभा चुनाव से पहले जिले में वर्षों से कुंडली मारे बैठें पांच पुलिस इंस्पेक्टरों का सोमवार को ट्रांसफर हो गया है। जिसमें ट्रांजिट कैंप थाना अध्यक्ष निरीक्षक विजेन्द्र शाह, किच्छा कोतवाली प्रभारी बसंती आर्य, इंस्पेक्टर सलाउद्दीन, प्रकाश सिंह दानू, जगदीश सिंह देऊपा शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में कई और भी इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक ऐसे मौजूद हैं,जो पिछले तीन चार वर्षों से ऊधमसिंहनगर में कुंडली मारे बैठे हैं। जिनमें कई का पहले ट्रांसफर भी हुआ है, लेकिन सैटिंग गैंटिंग से वह पहाड़ चढ़ने से बच गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे पुलिस अधिकारी पहाड़ चढ़ेंगे या फिर इस बार भी उसकी सैंटिंग उन्हें पहाड़ चढ़ाने से बचा लेगी यह देखने की बात होगी ।