उधमसिंह नगर

एक्शन में कप्तान,उपनिरीक्षक सस्पेंड। माफियाओं से सांठगांठ/जांच में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

नरेन्द्र राठौर।                                                              रुद्रपुर (खबर धमाका)।  कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा सितारगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी  द्वारा सितारगंज कोतवाली में तैनात उ0नि0 संजय बोरा को भू माफिया से सांठ गांठ करके उनको संरक्षण देने के लिए एवं विवेचना में उदासीनता व घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित किया।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी उधमसिंहनगर  से तीन महीने पहले मिला था वादी पक्ष, वादी कैंसर रोग से पीड़ित था। जब वह इलाज ले रहा था, उस समय प्रतिवादी भूमाफिया द्वारा कूट्रचित दस्तावेज तयार करके कैंसर के मरीज का जमीन हड़प दिया गया था।एसएसपी महोदय द्वारा CO से जांच करा के तदोपरांत मुकदमे पंजिकृत कराया गया था। जांच अधिकारी को विवेचना पूर्ण करने के दिए गए थे आदेश। परंतु विवेचक ने भूमाफिया से सांठ गांठ करके विवेचना में लापरवाही बरत रहा था और भूमाफिया के तरफ विवेचना करते हुए विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद भी 3 महीने से जानबूचकर विवेचना को लंबित रखते हुए कोई प्रभावी करवाई नही किया जा रहा था

सितारगंज कोतवाली में एफआईआर संख्या 323/2023 की विवेचना उ0नि0 संजय बोरा द्वारा की जा रही थी जिसमे उनके द्वारा अभियोग की विवचेना को तीन माह से भी अधिक समय तक लंबित रखा गया ।

अभियोग के निस्तारण में कोई भी प्रभावी कार्यवाही नही की गई जांच अधिकारी का भू माफियाओ से साठ गांठ होना साफ हुआ है। उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सत्यनिष्टता की भी जांच किया जा रहा है