लेडी बिल्डर प्रिया पर पूर्व पार्टनर ने लगाया धमकी देने का आरोप। सीएम , एसएसपी और डीएम से की कार्यवाही की मांग।

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका)। किच्छा क्षेत्र में लेडी बिल्डर प्रिया शर्मा की दो कालौनियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद एलाइंड प्लस इन्फा एण्ड अदर्स प्रालि, डायेरक्टर प्रिया शर्मा पर उसके ही पूर्व पाटनर ने जान से मराने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। मामलें में उसकी तरफ से सीएम, एसएसपी, मंडलायुक्त,डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है। रुद्रपुर के कीरतपुर निवासी सुधीर चावला ने डीएम को सौपें पत्र में कहाँ कि रुद्रपुर में एलाईड प्लस इन्फा एण्ड अदर्स प्रालि. के नाम से गावा चौक पर कार्यालय स्थित है जिसकी डायरेक्टर प्रिया शर्मा है। आरोप लगाया कि प्रिया शर्मा रुद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रो में भी सरकारी और विवादित भूमियों पर अवैध कलोनी का कार्य कर जनता को धोखा देकर सरकारी व विवादित भूमि को अपनी पास साफ भूमि बताकर धन हड़पने का काम करती है। हाल ही में इन्होने ग्राम-चुटकी तहसील-किच्छा में टोल के पास अवैध रूप से कलोनी विकसित की गयी थी जिसमे सरकारी भूमि पर कब्जा होने के कारण कलोनी को तहसील-किच्छा के राजस्व प्रशासन द्वारा सील कर दिया था, उसके वावजूद भी मौके पर कार्य किया जा रहा है और हाईवे से एएसेस खोल ली थी, जिसे परियोजना निदेशक एनएचए आई द्वारा टोल प्रवनक को बन्द करने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु अभी तक टोल प्रक्नक द्वारा एसेस को बन्द नहीं किया गया है। किच्छा बाईपास पर सरकारी रास्ते, गूल आदि की भूमि पर अवैध कलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे तहसील-किच्छा के राजस्व प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। पत्र मेंसुधीर ने कहाँ कि एलाईड प्लस इन्फा एण्ड अदर्स प्रा लि से प्रार्थी का वर्ष 2017 के वाद कोई वास्ता नहीं है तथा उपरोका विवादित महिला प्रिया शर्मा और उसके द्वारा किये जा रहे अवैध त्यों से भी प्रार्थी / शिकायतकर्ता का कोई भी सम्वन नहीं है। सुधीर ने बताया कि उसने पूर्व में प्रिया शर्मा के अवैध कृत्यो को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसपर प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है,जिससे प्रिया शर्मा प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार को एलानिया धमकिया देकर शिकायते वापस लेने का दबाव बना रही है। शिकायत वापस ना लेने पर जान से मरवाने की धमकिया भी दी जा रही है। सुधीर ने डीएम से अपने परिवार को जान माल का खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।
