ऊधमसिंहनगर जल संस्थान में वर्षों से कुंडली मारे बैठे जेई,बाबू। गृह जनपद में सेटिंग-गेटिंग कर कर रहे खेल। चुनाव आयोग के निर्देशों का भी नहीं हो पालन

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के जल संस्थान कार्यलय में जेई, लेखाकार समेत कई कर्मी पिछले पांच पांच वर्षों से कुंडली मारे बैठे हैं। कई कर्मियों का यह गृह जनपद भी बताया जा रहा है। सेटिंग गेटिंग से विभाग में जमे इन कर्मियों का स्थानांतरण चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के बाद भी होता नजर नहीं आ रहा है।
ऊधमसिंहनगर के जल संस्थान की बात करें तो यह पर तैनात जेई, लेखाकार और कई अन्य कर्मी इसी जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सभी कर्मी पिछले पांच से छः वर्षों से एक ही जगह पर कुंडली मारे बैठे हैं। इधर लोकसभा चुनाव के मध्येनजर चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें साफ आदेश है,कि जिन विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों को तीन वर्षों से ज्यादा से हो गया,उनका स्थानांतरण किया जाए। लेकिन जल संस्थान के कर्मियों की कुर्सी हिलती नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड में सुगम और दुर्गम का असर भी इनपर नहीं दिख रहा। नियम के मुताबिक कोई भी कर्मी अपने गृह जनपद में तैनाती नहीं ले सकता है, लेकिन यह कर्मी अपने गृह जनपद में ही जमें हुए हैं। इधर सूत्रों की मानें तो वर्षों से अपने गृह जनपद में जमें यह कर्मचारी जमकर खेला कर रहे हैं।

