उधमसिंह नगर

रुद्रपुर के रक्त वीरों को मंदसौर में मिला राष्ट्रीय सम्मान।धन वावा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट रुद्रपुर के रामवीर यादव,गौरव,चिंटू हुए सम्मानित

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में रक्त सेवा के प्रति निरंतर निस्वार्थ सेवा कर रहे रक्त वीरों को राष्ट्रीय नेशनल सोशल नंद सेवा संकल्प समिति जन सारंगी सेवा समिति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया
मंदसौर मध्य प्रदेश मेंनेशनल नंद सेवा संकल्प समिति जन सारंगी सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय सम्मान का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जहां देश के विभिन्न राज्यों से रक्त वीरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले जागृति ट्रस्ट ,धन वावा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट रुद्रपुर के रामवीर यादव, गौरव सिंह, चिंटू सिंह शामिल थे जिन्हें अप्टमुखी पशुपतिनाथ जी महाराज रामलाल जी और सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिों ने कहाँ कि रक्तदान सबसे बडी सेवा है। हर युवा को रक्तदान करनी चाहिए।
समारोह में अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता राजसभा सांसद वंशीलाल गुर्जर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री एवं सुवासरा के विधायक हरदीपसिह डंग, गरोठ के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया मौजूद थे। I