काशीपुर में डबल मर्डर का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार।एक शातिर आरोपी फरार। मामूली सी बात पर चाकुओं से गोदकर की गया था दो दोस्त का कत्ल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में बीते गुरुवार को चैती चौराहे पर दो पक्षों में हुए विवाद ओर चाकूबाजी में दो युवकों के मौत के मामले में आइटीआइ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया वहीं मामले में एक शातिर अपराधी अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर है। मामले में एसएसपी ने पर्दाफाश करते हुए कहा कि मामूली विवाद के चक्कर में दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था जो बढ़ते- बढ़ते चाकूबाजी तक पहुंच गया था। मामले में फरार अभियुक्त पर गैंगेस्टर लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गुरुवार देर रात पच्चावाला निवासी चमन किसी काम से पैदल कुंडेश्वरी मोड़ गया था। इस दौरान उसने मौके पर अपने भाई आकाश को बाइक से लेने के लिए बुलाया। आकाश अपने साथ अपने दोस्त अजय को लेकर पहुंचा। इस बीच चमन के साथ श्यामपुरम निवासी बाइक सवार दो युवक गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर पहुंचे आकाश और अजय ने चमन को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने कुछ अन्य साथी भी मौके पर बुला लिये। इस दौरान हमलावर ने आकाश और अजय पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मौके पर भीड़ एकत्र होते देख हमलावर वहां से भाग गए। घायल अवस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया और अजय कश्यप की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायरसेंटर रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान अजय कश्यप की भी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दूसरी तरफ मामले में कार्तिक शर्मा पुत्र स्व सुनील शर्मा निवासी ढकिया नंबर 01 कुंदेस्वरी,गर्व मेहरा पुत्र स्व हरि मेहरा निवासी श्याम पुरम, दीपक उर्फ़ हुड़्डा पुत्र राम अवतार निवासी जुड़का कुंडेश्वरी व एक अन्य अज्ञात पर 323, 504, 307,302/34 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया था। मामले में एसपी अभय सिंह के निर्देशन में टीम ने मुख्य अभियुक्तों में विवेक कुमार, गर्व मेहरा, दीपक कुमार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जबकि इस मामले में अन्य अभियुक्त कार्तिक शर्मा पुलिस के पकड़ से दूर है।
