ईश्वर की कृपा,जनता की ताकत से मिला सुखद अनुभव,भट्ट।लालकुआं टू अमृतसर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिखाकर किया रवाना।बोले जनता की मुराद हुई पूरी, विधायक के साथ किया ट्रेन में सफर। रेलवे स्टेशन पर सिख समाज, व्यापारियों व आम जनता ने किया स्वागत

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। कुमाऊं से सीधे अमृतसर के लिए ट्रेन चालने की क्षेत्र की जनता की मांग को बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखा दी। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने से लोगों में भारी उत्साह नजर आया,तो ट्रेन चलाने में अहम कड़ी बने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।
ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि यह ईश्वर की कृपा, जनता की ताकत है, जिससे हमें सुखद अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से तराई के लोग कुमाऊं से सीधे अमृतसर को ट्रेन चालने की मांग कर रहे थे, उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने लोकसभा में इस मांग को उठाया,तो प्रधानमंत्री,रेल मंत्री के समक्ष भी ट्रेन चलने की मांग की। जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा लालकुआं टू अमृतसर ट्रेन से चलने से तराई के हर वर्ग को फायदा होगा।


ट्रेन में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के साथ सफर कर खुशी जताते केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वह विधायक बनने से पहले से इस मांग को उठा रहे थे, जनता की मांग थी, क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख समाज, व्यापारी व अन्य धर्म के लोग सीधे अमृतसर से जुड़े हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का आभार जताया।


स्टेशन पर स्वागत करते प्रदेश मंत्री विकास शर्मा व सोनू वर्मा
इस दौरान इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, गुरविंदर चंडोक, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल , पूर्व मेयर रामपाल, उषा चौधरी, विवेक सक्सेना, राजीव घई, गुरमीत सिंह, सुरमुख सिंह, सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, प्रमोद शर्मा, राजेश बजाज, अमित नारंग, जगदीश विश्वास, हरीश भट्ट, धीरेश गुप्ता, शालनी बोरा, राकेश सिंह, राजेश डाबर, संचालन कर्ता सुशील गाबा, मनोज मदान, राजेश कमरा, संदीप राव, मोहित चड्डा, पकंज बांगा, रोनिक नारंग, श्रीकांत राठौर,सुनील यादव, नमन, विकास सागर व अन्य लोग मौजूद रहें।
