Latest:
उत्तराखंड

बड़ी खबर:रुद्रपुर पुलिस की कस्टडी में आरोपी युवक की संदिग्ध मौत। यूपी के अध्योया में हुई घटना, सूत्रों के हवाले से खबर। रुद्रपुर में ट्रांस्पोर्टर के साथ हुई 52 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा मामला

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के एक बड़े ट्रांस्पोर्टर के साथ हुई 52 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को हिरासत में लेकर लौट रही रुद्रपुर पुलिस मुसीबत में फस गई है। बताया जा रहा कि आरोपी की यूपी के अध्योया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी ऊधमसिंहनगर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं‌
सूत्रों के मुताबिक रुद्रपुर के एक बड़े ट्रांस्पोर्टर ने पिछले सप्ताह रुद्रपुर कोतवाली में अपनी ही कंपनी में कार्यरत यूपी के युवक पर 52 लाख की धोखाधड़ी का क केस दर्ज कराया था। मामले की जांच एस एस आई दीपक कौशिक कर रहे थे। कुछ दिनों पहले एसएसआई दीपक टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर यूपी के गई थी। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी को कस्टडी में लेकर जब पुलिस लौट रही थी,तभी अध्योया के पास उसके आचनक तबियत बिगड गई, जिसपर पुलिस उसे लेकर अध्योया क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इधर मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया है। बताया जा रहा कि एसपी सिटी व कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
इधर मामले घटना को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल व एसएसपी मंजूनाथ टीसी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन नहीं रिसीव नहीं किया।