पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला पति गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रांजिट कैंप थाना अध्यक्ष निरीक्षक भारत सिंह के मुताबिक गत दिनों शिमला बहादुर निवासी राम भरोसे लाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसके दामाद हरपाल ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की है। घायल अवस्था में उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

