Latest:
उधमसिंह नगर

भू-माफिया के खिलाफ आवाज उठाई तो घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा। फुल-सुगीं में गीतांजलि बिहार कालौनी का मामला।लोग बोले रेरा एप्रूव बताकर बिल्डर ने बेचे हैं प्लाट। कालौनी है अवैध,अब रास्ता कर रहा बंद।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक बिल्डर की वादा खिलाफी करना कालौनी के लोगों को मंहगी पड़ गई। बिल्डर शिकायत पर एक घर में धावा बोलकर मां बेटे की धुनाई कर दी, आरोप है कि अपने साथियों के साथ पहुंचे बिल्डर ने शिकायत करने वालों को जान से मारने की धमकी भी है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के फुलसुंगी में स्थित गीतांजलि बिहार निवासी नीसा बाला के मुताबिक उन्होंने पांच वर्ष पहले कालौनी में प्लाट खरीदा था,तब बिल्डर मनीष बत्रा ने उसे बताया कि कालौनी रेरा से पास से है। नदी के पास मुख्य सड़क से कालौनी का मुख्य रोड है। बिल्डर उसे पक्की सड़क,नाली व पार्क की बात भी कही थी, लेकिन जब उन्होंने मकान बना लिया तो पता चला कि बिल्डर मनीष और साथियों ने उनसे झूठ बोला था, कालौनी अवैध है, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने उसका चालान काट दिया है,इसके बाद भी कालौनी में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहीं कालौनी बिल्डर ने मुख्य रोड भी बंद कर दिया है,इसकी शिकायत उसके पति सुरेश बाला ने जिला प्रशासन, सीएम हैल्प लाइन से भी की थी, उन्होंने बिल्डर के खिलाफ कोर्ट भी वाद दायर किया है। महिला नीसान बाला की मानें तो शिकायत से भड़का बिल्डर मनीष उसका साथी बलवीर सिंह पिछले दिनों अपने साथियों उसके घर आ धमके,उस समय उसका पुत्र सुमित और वह घर पर थे, आरोप है कि बिल्डर और उसके साथियों ने आते ही उससे प्लाट खाली करने की बात कही, उन्होंने इसका विरोध किया तो बिल्डर और उसके साथियों ने सुमित पर हमला कर दिया, विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट व अश्लील हरकतें की गई। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। सुमित के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोट बताई जा रही है। घायल सुमित की मां नीसा बाला की तरफ से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस पर बिल्डर के दबाव में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।