विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा ने वार्ड न. 40 के ओमैक्स कॉलोनी स्थित मंदिर मे हवन यज्ञ कर विधायक शिव अरोरा की लम्बी उम्र की और शतायु होने की कामना की साथ ही योगेश वर्मा ने विधायक शिव अरोरा के राजनितिक जीवन के उज्जल भविष्य के लिए मंगल कामना की।

हवन कार्यक्रम मे बूथ अध्यक्ष महेन्द्र पोपली, मुकेश पारेख, सी.ए. गौतम कथुरिया, राजेंद्र सिड़ाना, गुरविंदर सिंह,ममता जीना, महेन्द्र पाठक, नित्य प्रकाश, योगेश लाम्बा आदि लोग मौजूद रहे।
