रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मिली मुक्ति,बनेगा ग्रीन स्पेस डीएम उदयराज ने कर दिया कमाल नामुमकिन को भी कर दिया मुमकिन उत्तराखंड के लिए बना नजीर, हजारों लोगों के मुसीबत हुई खत्म

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर शहर पर कूड़े के पहाड़ के रुप में लगा दाग अब धुल गया है। जिस जगह पर कूड़े पहाड़ था वहां पर अब ग्रीन स्पेस बनाने की कवायद हो रही है। आने वाले दिनों में वहां पर कम्पलैक्स भी बन सकता है,जो लोगों के लिए अकर्षण का केंद्र होगा,तो रुद्रपुर को नई पहचान भी देगा।
यह सब ऐसे ही नहीं और इतनी आसानी से नहीं हुआ है। शहर के लाखों लोग तो मान चुके थे कि रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से कभी मुक्ति नहीं मिलेगी, लेकिन डीएम उदयराज सिंह उस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने नगर निगम में प्रशासक का कार्यभार संभालते ही कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के अभियान को पूरे मिशन के रूप में लिया, जिसमें नगर निगम के आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल व अन्य अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया। इससे पहले किसी भी डीएम ने शहर में खड़े हुए कूड़े के पहाड़ का शायद ही दौरा किया हो या उसे गंभीरता से लिया हो, लेकिन डीएम उदयराज सिंह ने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के अभियान में पूरे कैप्टन के रूप में काम किया है, पिछले तीन माह में उन्होंने एक दो नहीं बल्की 20 बार कूड़े के पहाड़ का खुद स्थलीय निरीक्षण किया,और कूड़ा हटाने वाली एजेंसी को सख्ती से काम पूरा करने के निर्देश दिए,जिसका परिणाम समाने आ गया है। पूरा शहर बोल रहा कि यह सिर्फ उदयराज सिंह ही कर सकते हैं।
गुरुवार की शाम डीएम उदयराज सिंह ने फिर टांचिग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने कहा आज रुद्रपुर के लिए कूड़े का पहाड़ बीती बात हो चुका है, उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्थान को ग्रीन स्पेस बनाने के भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रशासन इस जगह पर चाहे तो कम्पलैक्स भी बना सकता है, इसके लिए जमीन को निगम के हक में अवमुक्त करने की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि सिस्टम और लगन से काम किया जाये तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है।
यकीनन डीएम उदयराज का यह काम रुद्रपुर ही पूरे उत्तराखंड के नजीर पेश करने वाला है,तो रुद्रपुर की जनता हमेशा उन्हें याद रखेंगी,जब भी काम करने की बात आयेगी तो सबसे पहले उनका नाम उदाहरण के रुप में पेश किया
जायेगा।
