काम को मिला सम्मान,डीएम उदयराज सिंह बने हीरो।रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ मुक्ति दिलाने पर व्यापारी,वकील,धार्मिक,सांस्कृतिक संगठनों ने किया स्वागत। डीएम बोले सभी के सहयोग से मिशन हुआ पूरा,लोग बोले धन्यवाद

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड की औघोगिक नगरी रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने की जहां तरफ तारीफ हो रही है, वही डीएम उदयराज सिंह जनता के लिए हीरों बन गए हैं। जो काम असंभव था डीएम ने उसे संभव कर सभी का दिल जीत लिया है। डीएम का लोग स्वागत कर रहे हैं।
शनिवार को पूर्व विधायक ठुकराल के साथ पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम उदयराज सिंह, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल,अपर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, एसडीएम मनीष बिष्ट का जोरदार स्वागत कर , डीएम को धन्यवाद दिया।

डीएम उदयराज सिंह ने स्वागत से पहले कहा कि यह उनका ही नहीं हर सरकारी अधिकारी का कर्तव्य है,जिसे उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने कि रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने का जो उन्होंने बादा किया था उसे पूरा करने में नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त समेत पूरी नगर निगम की टीम ने पूरी मेहनत की है, उन्होंने कहा कि पूरे भाविष्य में ऊधमसिंहनगर ही नहीं पूरे प्रदेश को टांचिग ग्राउंड की समस्याओं से मुक्ति दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यह काम आसान नहीं था, लेकिन सरकार की मंशा के अनुरूप आगे बढ़कर करने से पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके इस काम का समाज के हर वर्ग ने सहयोग किया है। जिससे उनकी टीम का हौसला बढ़ा है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वह खुद रुद्रपुर के चेयरमैन रहे हैं।शहर में पिछले 60 वर्ष से जो दाग लगा था उसे कोई भी साफ नहीं कर पाया, लेकिन डीएम उदयराज सिंह ने उस दाग को साफ करके सभी का दिल जीत लिया है। पूर्व विधायक ने डीएम एवं उनकी पूरी टीम का जनहित में किए जा रहे कामों की प्रसंशा कर उन्हें धन्यवाद बाद दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,समाजसेवी संजय ठुकराल, किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क, अग्रवाल महिला समिति के पूर्व अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल,ललित बिष्ट समेत अन्य सामाजिक, धार्मिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों का स्वागत कर उन्हें धन्यवाद बाद दिया।
इन्होंने किया स्वागत
सर्वेश कुमार सिंह, कृष्ण चन्द्र, संजीत बढ़ई, नवीन ठुकराल, अभय सिंह सोलंकी, संजय ठुकराल, दुर्गेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, नन्द लाल शर्मा, राकेश सिंह, संजय जुनेआ, राजकुमार भुसरी, ललित विष्ट, सुखवंत सिंह विर्क, केशवल शर्मा, जगदीश सिंह, हरेन्द्र बंसल, श्याम सिंह चौहान, विजय वाजपेयी, गोपाल पटवाल, राजेन्द्र बोरा, हिमांशु शुक्ला, तजेन्द्र सिंह विर्क, वीरेन्द्र तिवारी, डीपी यादव, त्रिनाथ विश्वास, सोमपाल सिंह, श्रद्धा सिंह, बलविन्दर सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजन सिंह, गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, मनीष छाबड़ा, तजेन्द्र सिंह लाटू, सुषमा अग्रवाल, विजय अग्रवाल सिंह नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। स्वागत करने वाली संस्थाओं में गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी गोल मार्केट, अग्रवाल सभा, व्यापार मण्डल, आर्य समाज, तराई चेम्बर मर्चेन्ट, किसान सभा, बार एसोसिएशन, ब्राम्हण सभा, गुरूद्वारा दशमेश नगर, आवास विकास कमेटी, शिव नाटक क्लब, रामलीला कमेटी इन्द्राकालोनी, पूर्वांचल समाज छठ पूजा समिति, लघु उद्योग व्यापार मण्डल ट्रांजिट कैम्प, शैल सांस्कृतिक समिति, पर्वतीय समाज, बंगाली कल्याण समिति व सिडकुल एसोसिएशन सहित कई संस्थाए शामिल थी।
