Latest:
उत्तराखंड

बडी खबर, रुद्रपुर में इलैक्ट्रोनिक की दुकान में लगी भीषण आग।लाखों के नुकसान की खबर, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर की विधवानी मार्केट की एक दुकान में रविवार को प्रातः आग लग गई।आग से लाखों के नुकसान का खबर है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, समाजसेवी संजय ठुकराल समेत व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

बडी खबर, रुद्रपुर में इलैक्ट्रोनिक की दुकान में लगी भीषण आग।लाखों के नुकसान की खबर, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

घटना स्थल पर जानकारी लेते विधायक शिव आरोरा 

बताया जा कि विधवानी मार्केट नागपाल इलैक्ट्रोनिक के नाम अशोक नागपाल की दुकान है। रविवार को प्रातः दुकान में धुआं उठता दिखाई दिया। खबर मिलते ही दमकल विभाग और दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर घटना की सूचना पर विधायक शिव आरोरा भी मौके पर पहुंचे ‌उन्होने दुकान स्वामी से जानकारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।