गोष्ठी में छात्रों को मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक
https://www.facebook.com/share/v/1GxyUaWhfG/
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। माननीय जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर योगेंद्र कुमार सागर के आदेशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो कंबोज मय कर्मचारीगण हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र महिला कांस्टेबल, ममता मेहरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य गण, बाल कल्याण समिति की सदस्य पुष्पा पन्नू व अन्य सदस्य गण ,चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य चांदनी ,एन जी ओ खुला आश्रय गृह आवास विकास कॉलोनी के सदस्यों द्वारा मानव तस्करी के संबंध में जेपीएस इंटर कॉलेज रुद्रपुर में जागरूकता गोष्ठी की गई। बच्चों को मानव तस्करी , साइबर क्राइम,पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मानव तस्करी से अपने को कैसे बचाया जा सकता है आदि के संबंध में बच्चों को जानकारी दी। जागरूकता गोष्ठी में जेपीएस इंटर कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।