Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में निकली भारतीय सेना सम्मान तिरंगा यात्रा सभी धर्मों के लोग हुए शामिल, पुष्प वर्षा का हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर,शत्रु देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ’राष्ट्रीय चेतना मंच’ ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ’भारतीय सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली व जन जागरण करने के उद्देश्य से भारतीय सेना के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

https://www.facebook.com/share/p/1W9pimtSB4/

https://www.facebook.com/share/v/1ALZ4zkAzS/

https://www.facebook.com/share/v/1YRVLPRQDr/

https://www.facebook.com/share/v/1Ah7RJTJEx/

ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए तिरंगा यात्रा से जुड़ी ख़बरें

ठुकराल ने बताया कि भारत की सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रत्येक भारतीय नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर आगे आना चाहिए व सीमा पर तैनात व बहादुरी से, पूरी ताकत से मुकाबला करने वाले सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम करने चाहिए।ठुकराल ने कहा कि शत्रु देश पाकिस्तान से पूर्व के युद्धों से अनुभव व सबक लेकर भारतीय थल, वायु व जल सेना पूरे प्राण प्रण से पाकिस्तान की सेना व पाक परीक्षित आतंकियों के दांत खट्टे कर रही है।

रुद्रपुर के गांधी पार्क से प्रारंभ सेना को समर्पित ’सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, शिवाजी चौक, पंच मंदिर, गुड मंडी, विधवानी मार्केट, अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने से होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क में पूर्ण हुई ।

यात्रा में सैकड़ो नागरिकों के हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व भारतीय सैन्य शक्ति के पक्ष में जमकर नारेबाजी की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने पराक्रम व अदम्य साहस से शत्रु का पूरी बहादुरी से निर्भय होकर मुकाबला कर रही है।

error: Content is protected !!