उधमसिंह नगर

बिलासपुर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या  चार दिन पहले पिटाई की वीडियो हुई थी वायरल  लोगों ने स्थानीय पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। चार दिन पहले बिलासपुर रोड पर दबंगों ने एक युवक को रास्ते से घेराबंदी कर बैल्ट और डंडों से पीटा था। उसे गंभीर हालत में यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। बगवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मच गया।इधर मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही से घटना होने की बात कही है।

https://www.facebook.com/share/v/19FrJv4EF6/

बताया जा रहा है कि बिलासपुर रामपुर क्षेत्र भैसिया ज्वालापुर निवासी 21 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र मोहन लाल रुद्रपुर में किसी वर्कशॉप में काम करता था। 8 जुलाई को सुबह बाईक से रुद्रपुर आ रहा था। रास्ते में दबंगों ने उसे घेर लिया और बैल्ट और डंडों से बेहरमी से पीटा था। उसे यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात सूरज ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल ने बताया कि सूचना पर एसआई मोहन चंद्र जोशी मय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल बिलासपुर क्षेत्र का है। कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी। उधर मृतक का बड़ा भाई रंजीत ने बताया कि भाई को बेहरमी से पीटा था। भाई रुद्रपुर में काम करने आ रहा था। मृतक के परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस को तहरीर दी है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई व परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जाता का घटना से एक दिन पहले भी आरोपियों ने युवक व उसके साथी को घेरकर हमला बोला था, लेकिन उस समय दबंग अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाए,इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बाक्स

मीडिया के सवालों से बचते नजर आए बिलासपुर के सीओ और इंस्पेक्टर पहुंचे पीएम हाउस।                        रुद्रपुर। 8 जुलाई को रुद्रपुर आ रहा सूरज कुमार के साथ रास्ते में दबंगों ने घेराबंदी कर मारपीट की गई थी। निजी अस्पताल में भर्ती सूरज ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर बिलासपुर के सीओ रविन्द्र प्रताप और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। इधर चार दिन पहले हुई घटना के मामले सीओं बिलासपुर मीडिया के सामने चुप्पी साधे रहे, उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब देने से भी इंकार कर दिया।

इंसेट

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

रुद्रपुर। सूरज कुमार के साथ रास्ते में दबंगों ने घेराबंदी कर उसे बैल्ट और डंडों से बेहरमी से पीटा था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो के बाद वहां पुलिस हरकत में आई थी।