दो बाइकों की भिड़ंत में एक मौत।बगबाडा क्षेत्र के मल्सा गिरधरपुर रोड पर हुई घटना

रुद्रपुर(खबर धमाका)। बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र मलसा गिरधरपुर में दो बाइकों की आपस में टकरा गई। इससे बाईक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक ग्राम अदपुर बहेड़ी बरेली यूपी निवसी 50 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र राम भरोसे रुद्रपुर सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से बाईक से आ रहा था। इसी बीच किच्छा रोड स्थित मलसा गिरधरपुर तुलसी द्वार के पास सामने से आ रही एक अन्य बाईक से टकरा गई। इससे चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंद्रपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
