पत्नी को मायके भेजकर विधवा को सब्जबाग दिखाकर रचाई शादी। सात माह बाद पत्नी लौटी तो विधवा को मार-पीट कर घर निकाला पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

रुद्रपुर(खबर धमाका)।शहर के रम्पुरा क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने शादी शुदा व्यक्ति में झांसा देकर शादी करने और फिर ठुकराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। महिला ने आरोपी पर गलत काम करानें का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.facebook.com/share/v/16jL63a1xn/
रम्पुरा के वार्ड नंबर 22 निवासी पूनम पुत्र श्री कल्लू कोली के मुताबिक उसका विवाह विवाह धर्मेन्द्र पुत्र असरफी लाल निवासी-तराई विहार फाजलपुर महरौला रूद्रपुर जिला–उधम सिंह नगर के साथ विवाह हुजा था, उसके तीन बच्चे भी हैं।पिछले वर्ष पति के पूर्व में मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के वाद से ही वह अपने माता पिता के साथ उनके घर पर रह रही थी। आरोप है कि इसी बीच फाजलपुर महरोला निकट सनसीटी कालोनी निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा माता पिता के घर पर आता जाता रहता था, उसने उसके माता पिता को झांसे में लेकर भरोसा दिया कि वह वह उसकी पुत्री साथ विवाह करना चाहता है और उसके बच्चो को भी अपने साथ रखकर उनका पालन पोषण भी करूगां और उनकी शिक्षा दीक्षा का भी ध्यान रखुगां। प्रार्थिनी के माता पिता ने उक्त राधेश्याम वर्मा पर विश्वास कर राधेश्याम वर्मा से अपनी पुत्र का विवाह दिनांक-02 फरवरी 2025को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मन्दिर में कर दिया जिसके बाद प्रार्थिनी अपने ससुराल में राधेश्याम वर्मा के साथ रहने लगी और अपने दामंप्त्य जीवन का निर्वाहन करने लगी, कुछ दिन के बाद पता चला की राधेश्याम वर्मा जो कि पहले से ही विवाहित है। महिला का आरोप है कि अब उसकी पूरानी पत्नी लौट आई है, जिसके बाद उसका शोषण शुरू हो गया है। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो मार-पीट के साथ ही उसपर गलत धंधा कराने का दबाव बनाया गया।
महिला ने आरोपी पर उसे व उसके बच्चों को मार-पीट कर घर निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने न्याय कुछ गुहार लगाई है।
