उधमसिंह नगर

आखिर कौन है भाजपा के जयचंद!कुरैया सीट पर भाजपा की हार के बाद हो रही चर्चा।मीडिया के समाने सीट से प्रभारी बनाए गए धीरेन्द्र मिश्रा ने भी चर्चाओं को किया प्रबल

रुद्रपुर(खबर धमाका)। खूब लड़ें, मेहनत भी की, उम्मीद भी थी, लेकिन फिर भी मिली तो सिर्फ हार। ऊधमसिंहनगर के कुरैया जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा की हार के बाद हर कोई हैरान हैं। लोग दबी जुबान से इस हार के लिए पार्टी के ही जयचंदो को जिम्मेदार मान रहे हैं। शोसल मीडिया भी इसकी खूब चर्चा चल रही है।इधर शनिवार को एक प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कुरैया सीट से प्रभारी रहे धीरेन्द्र मिश्रा इन चर्चाओं को सही बताकर और पुख्ता कर दिया है।

https://www.facebook.com/share/v/1ALsmKaJTv/

बताया तो यह भी जा रहा कि एक बड़े नेता ने हाईकमान को पत्र भेजा कुरैया सीट पर मिली हार के जिम्मेदार भाजपा के नेताओं के नामों की लिस्ट भेजी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ऊधमसिंहनगर की कुरैया सीट काफी चर्चा में रही थी, चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना के बाद आए नतीजों के बाद भी यह सीट चर्चा का विषय बनी है। अब हर कोई भाजपा इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने, पूरी मेहनत के बाद किन बजह से हारी है, उसपर चर्चा कर रही है, हालंकि भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरी कोमल चौधरी और उनके पति हार के बाद भी संतुष्ट हैं। उन्होंने जनता का आभार भी जताया है, लेकिन हार के कारणों को लेकर मीडिया के सवालों पर वह कुछ भी नहीं बोले।

भाजपा की हार की बात करें तो जिन क्षेत्रों में भाजपा को बंपर वोट मिलने की उम्मीद थी,वह पर उसे उतने वोट नहीं मिले, इसके पीछे भाजपा के ही कुछ लोगों पर कांग्रेसी प्रत्याशी को मजबूत करने की बात कही जा रही है। माना यह भी जा रहा कि महापौर का किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के खिलाफ अपनाया गया कड़ा रुख भी भाजपा प्रत्याशी की हार कारण बना है, लेकिन वो कौन कौन जयचंद थे,जिसकी बहज से भाजपा जीती हुई सीट हार गई है,उसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।