पूर्व विधायक शुक्ला को दोहरा झटका।पहले जनता ने नकारा,अब भाजपा ने शुक्ला की मांग ठुकराकर दिया बडा संकेत। सांसद प्रतिनिधि पढ़ें भारी, विपिन की पत्नी को भाजपा ने बनाया रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

रुद्रपुर(खबर धमाका)। 2022 में विधानसभा चुनाव हराने के बाद किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला दिन बहुरे नजर नहीं आ रहे। त्रिस्तरीय चुनाव में जहां जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया,तो अपने पसंद का ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद में जुटे शुक्ला को पार्टी ने झटका दे दिया है। पार्टी नै सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा की पत्नी को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाकर पूर्व विधायक शुक्ला के सभी सपनों पर पानी फेर दिया है।
किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की बात करें तो रुद्रपुर की राजनीति में उन्हें जनता का कभी भी आर्शीवाद नहीं मिला था, जिसके बाद वह किच्छा गए तो दो बार भाजपा से विधायक चुने गए, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव उनके लिए मुसीबत बन गया,2022 में वह चुनाव हारे तो 2027 के सेमीफाइनल त्रिस्तरीय चुनाव में उन्होंने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की, उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रतापपुर, दोपहरिया और कुरैया सीट पर अपने पसंद के प्रत्याशियों को टिकट दिलवाकर उनकी जीत के लिए खूब पसीना बहाया था, लेकिन तीनों सीटों पर जनता ने उन्हें नकार दिया,इधर जिला पंचायत सदस्य पद की तीन सीटों पर हार के बाद शुक्ला रुद्रपुर ब्लाक में अपनी पसंद का प्रमुख बनाने की कवायद में जुटे थे,वहा भी उन्हें निराशा हाथ लगी है । खबरों के मुताबिक शुक्ला जिसके लिए टिकट की मांग कर रहे थे, भाजपा ने उसे खारिज करते हुए सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा की पत्नी ममता जल्होत्रा को टिकट दिया है।
इधर भाजपा द्वारा शुक्ला की मांग खारिज करने से तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है, माना यह जा रहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव लिए किच्छा में मजबूत प्रत्याशी की तलाश में जुटी है, क्योंकि जिस प्रकार पंचायत चुनाव में किच्छा क्षेत्र में भाजपा फेल हुई है,उसके पीछे कहीं न कहीं शुक्ला का घटता क्रेज इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।ऐसे में भाजपा 2027 में कौन वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड को चुनौती दे पायेगा, ऐसे प्रत्याशी की तलाश में जुटी है।
आने वाले दिनों में क्या होगा,यह तो समय बताएगा, लेकिन जिस प्रकार ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की लिस्ट से शुक्ला को झटका लगा लगा है,यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

