उधमसिंह नगर

बहुगुणा का मिशन चक्रव्यूह पूरा,अजय मौर्या ऊधमसिंहनगर के निर्विरोध जिपा. अध्यक्ष निर्वाचित।एक दशक बाद हुआ परिवर्तन,गंगवार परिवार से 23 वर्ष बाद खिसकी कुर्सी  लगातार दल-बदल की नीति भी गंगवार परिवार पर पड़ी भारी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी से आखिरकार गंगवार परिवार का एक दशक से चला आ रहा राज खत्म हो गया है। तमाम कायाशो और चर्चाओं के बाद भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या निर्विरोध ऊधमसिंहनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होनी शेष है, उत्तराखंड भाजपा के पेज पर उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।

ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की बात करें तो राज्य गठन के बाद से भरा के गंगवार परिवार इसपर व्रजमान था। इस बार भी गंगवार परिवार की अध्यक्ष बनने की पूरी तैयारी थी, लेकिन सितारगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री ने उन्हें रोकने के लिए मिशन चक्रव्यूह शुरू कर दिया था, पहले तो भाजपा गंगवार की बहू रेनू गंगवार जिस सीट से टिकट मांग रही थी,वहां पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया, इसके बाद सौरभ बहुगुणा उन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास में लगे। काफी घेराबंदी के बाद भी जब निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार चुनाव जीत गई तो फिर भाजपा गंगवार परिवार की जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय मौर्या को मैदान में उतारा दिया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए गंगवार परिवार ने पूरे प्रयास किए, रेनू गंगवार ने पर्चा भी खरीदा,लेकिन अंत में उन्हें थक-हारकर बैठना पड़ा, नामांकन के दौरान उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या का रास्ता साफ हो गया। अजय मौर्य निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं।

ऊधमसिंहनगर में गंगवार परिवार की लंबे समय बाद हुई विदाई के पीछे उनकी दल-बदल की नीति और सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा से उनका 36 का आंकड़ा भी एक मुख्य बजह बताई जा रही है।