उधमसिंह नगर

ग्रामीण मंडल महामंत्री को मानने में भाजपा फेल!रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा का भाजपा से मुकाबला।भाजपा के घोषित प्रत्याशी ममता से पार्टी के ग्रामीण मंडल महामंत्री की पत्नी देगी चुनौती

रुद्रपुर(खबर धमाका)। किच्छा ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री ई.जितेन्द्र गौतम भाजपा की एकजुटता पर भारी पड़ गए हैं।उनकी पत्नी भाजपा के घोषित प्रत्याशी ममता जल्होत्रा का मुकाबला करेंगे।
रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन वापसी ना लेकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए हैं,जो भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1F8mcnWy7j/

https://www.facebook.com/share/v/19iE1LhJ9R/
ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर ब्लाक में प्रमुख का चुनाव 14 अगस्त को होना है, भाजपा ने निवर्तमान अध्यक्ष ममता जल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है,यह पर कांग्रेस ने पहले ही सिलेंडर कर दिया है, लेकिन किच्छा ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के मंडल महामंत्री ई.जितेन्द्र गौतम ने अपनी पत्नी रीना को मैदान में उतारकर भाजपा का खेल बिगड़ दिया है। जिससे भाजपा की एकजुट होकर चुनाव लडने की मंशा पर पानी फिर गया है,तो भाजपा संगठन की लाख कोशिश के बाद पार्टी के ग्रामीण मंडल महामंत्री के द्वारा भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देना कई सवाल खड़े कर रहा है।
रुद्रपुर ब्लाक में प्रमुख बनने के लिए भाजपा की भाजपा की लड़ाई में कौन जीतेगा यह तो 14 अगस्त को ही पता चलेगा, लेकिन ई.गौतम का कदम आने वाले दिनों में भी भाजपा के लिए उदाहरण के रुप में पेश होगा।2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा जिस प्रत्याशी को घोषित करेंगी,उसे भाजपा के ही लोग मैदान में उतरकर चुनौती देना शुरू कर देंगे,जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। किच्छा क्षेत्र में जो खेल चल रहा है,उसका सबसे ज्यादा नुक्सान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को होगा,यह माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी ममता जल्होत्रा के पति सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा का किच्छा क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व है, ऐसे यदि उनकी पत्नी चुनाव हारती है,तो फिर विपिन 2027 में पूर्व विधायक के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलेंगे यह तय माना जा रहा है।