एक इंजेक्शन,और दस मिनट में गर्भवती महिला की मौत।जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस तैनात

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

https://www.facebook.com/share/v/1BEXx6mqJo/
https://www.facebook.com/share/p/15ui2RmqcF/
https://www.facebook.com/share/p/1BDGhevu91/
सूचना पर पहुंचे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके सिन्हा ने बताया कि महिला को जो दवा या इंजेक्शन दिया है, उसे रख लिया है और मामले की जांच बैठा दी है। वहीं दूसरी ओर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी सिम्पी रस्तोगी पत्नी मुकेश रस्तोगी निवासी अशोक विहार वार्ड नंबर 01 निवासी 05 महीने की प्रेगनेंसी थी तीन दिन पहले पेट में दर्द था तो हॉस्पिटल में एडमिट किया थाएक महिला के पेट में दर्द हुआ और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर शाम महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे पीएमएस ने परिजनों आश्वासन दिया कि इलाज में लापरवाही बरती है, इसके लिए जांच बैठा दी है। उन्होंने बताया कि महिला को पेट में दर्द होने पर भर्ती कराया था। सोमवार को अल्ट्रासाउंड होना था। एक इंजेक्शन दिया। 10 से 15 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मौके पर जो भी डॉक्टर हॉस्पिटल में है लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जांच कमेटी बैठा दी है, जो भी दवा दी है, रख लिया है। डॉ सिन्हा ने बताया कि महिला 5 माह की गर्भवती थी। उसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर सीएमओ केके अग्रवाल व पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल शव अस्पताल के अस्थाई मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
