उधमसिंह नगर

इलाज में लापरवाही के आरोपों की लाइव खबर दिखाने से बौखलाया गौतम अस्पताल प्रबंधन।पत्रकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास

रुद्रपुर(खबर धमाका)। हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला रुद्रपुर का गौतम हॉस्पिटल प्रबंधन अस्पताल में पिछले दिनों हुए हंगामे की लाइव खबर दिखाने पर भड़क उठा है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा खबर दिखाए जाने पर मनगढ़ंत कहानी बनाकर बनाने में जुटा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने और जबरन हॉस्पिटल से रेफर किये जाने को लेकर दबाव बनाने के खिलाफ किये जा रहे हंगामे का एक पत्रकार ने लाईव प्रसारण दिखाया था। हॉस्पिटल की पोल खुलने के बाद अस्पताल प्रबन्धन पत्रकार के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की तैयारी में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर ग्राम शिमला बहादुर ट्रांजिट कैम्प निवासी मुकेश यादव अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी रजनी यादव को उपचार के लिए गौतम हॉस्पिटल ले गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कराया। जिसके पश्चात रात्रि करीब 10ः30 बजे मुकेश यादव ने एक संध्या दैनिक अखबार के रिर्पोटर के समक्ष लाईव प्रसारण के दौरान चिकित्सक के सामने ही हॉस्पिटल पर कई आरोप लगाए। उसका कहना था उपचार में लापरवाही बरती गई जिससे उसकी गर्भवती पत्नी व गर्भस्थ शिशु का जीवन खतरे में पड़ गया। जब चिकित्सकों को यह लगा कि हालात काबू से बाहर हो गये है तो उन्होंने पत्नी को जबरन रैफर करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जबकि पत्रकार ने चिकित्सालय प्रबन्धन का भी पूरा पक्ष प्रसारित किया था। बाबजूद इसके गौतम हॉस्पिटल प्रबन्धन सम्पूर्ण घटना क्रम के सीधा प्रसारण होने से पूरी तरह से बौखला गया। जिसके पश्चात ऐसी चर्चा जोरों पर है कि हॉस्पिटल प्रबन्धन आम जनता के समक्ष हॉस्पिटल की सच्चाई सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करने वाले को दबाव में लेने के लिए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।