उधमसिंह नगर

कम्पनी एक्ट के अनुसार वायलॉज बनाकर किया जाए सिटी क्लब का संचालन, डीएम  क्लब के सदस्य संख्या बढ़ाने के भी दिए निर्देश  क्लब के सदस्यों के डीएम के साथ बैठक कर किया विचार-विमर्श 

रुद्रपुर (खबर धमाका)– जिलाधिकारी/अध्यक्ष रूद्रपुर सिटी क्लब नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में रूद्रपुर सिटी क्लब में सुविधाए व आय बढ़ाये जाने हेतु गहन विचार-विमर्श सिटी क्लब के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/17D1pwFYJU/

रूद्रपुर सिटी क्लब में जिम बनाये जाने, क्लब की आय बढ़ाने, क्लब में सदस्यो की सक्रियता बढ़ाये जाने, रेस्टोरेंट संचालन व कम्यूनिटी हॉल में एसी स्थापना हेतु विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि रूद्रपुर सिटी क्लब को कम्पनी एक्ट के अनुसार वायलॉज बनाते हुए संचालित किया जाये व सिटी क्लब को सुविधा सम्पन्न बनाते हुए सदस्यता भी बढ़ाई जाये ताकि सदस्यों को क्लब में अधिक से अधिक सुविधाए मिल सकें व सदस्यगण क्लब का उपयोग कर सकें।

बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पाण्डेय, सिटी क्लब उपाध्याक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

—————————————-