उत्तराखंड

काशीपुर घटना में पुलिस की बड़ी चूक आई समाने।खुफिया तंत्र फेल या फिर पुलिस ने सूचना को नहीं लिया गंभीरता से।दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटने की वीडियो वायरल।सवाल कई हैं, उच्च अधिकारियों को देना होगा जवाब

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में बीती रात आई लव मोहम्मद का जूलूस निकाले के दौरान हुए बबाल, पुलिस कर्मियों से मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है,तो घटना के दौरान पुलिस और खुफिया तंत्र की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक बीती रात काशीपुर के अल्लीखा मोहल्ले समाज विशेष के द्वारा आई लव मोहम्मद का जुलूस निकालने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची गई, पुलिस ने लोगों को रोकना चाहा तो भीड़ में मौजूद कुछ लोग भड़क गए, कुछ देर में ही भीड़ ने उप निरीक्षक से मार-पीट शुरू कर दी।वायरल वीडियो में भीड दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटती नजर रही है, दरोगा के साथ एक कांस्टेबल भीड़ को रोकता नजर आ रहा। बताया जा कि जुलूस में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जबकि मौके पर सिर्फ एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल नजर आ रहा है। सवाल यह उठ रहा कि मौके पर एकत्र हुई हजारों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए क्या एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल ही काफी थे, क्या खुफिया तंत्र और पुलिस के मुखविरो भीड़ की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को नहीं थी या फिर सब कुछ जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने सिर्फ एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को पिटने के लिए मौके पर भेज दिया।
सवाल कई हैं,जिनका जबाब पुलिस के आला अधिकारियों को देना है, सिर्फ आरोपियों पर कार्रवाई से यह पूरा मामला खत्म नहीं होगा। घटना के लिए जो जिम्मेदारी इसका भी सच उजागर करना होगा।