Latest:
उधमसिंह नगर

उत्तराखंड जूनियर सेपक टाकरा टीम का चयन ट्रायल 13 अक्टूबर 2025 को हुआ संपन्न.

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 29 वी जूनियर सेपक टाकरा(बालक/बालिका) राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो एल.पी.यू.,फगवाड़ा,पंजाब में दिनांक 27 नवंबर से 1 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली है के लिए आज दिनाँक 13 अक्टूबर 2025 को द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में उत्तराखंड जूनियर(बालक/बालिका) सेपक टाकरा टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन कराया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से 30 खिलाड़ियों ने ट्रायल हेतु प्रतिभाग किया.चयन ट्रायल प्रक्रिया में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के मध्य मैत्री माचो का आयोजन कर चयन ट्रायल को संपन्न कराया गया. उक्त चैन ट्रायल में चयन करता के रूप में सावन मल्होत्रा,प्रगति दुमका,गौरव बिनवाल एवं डॉ. नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे. संघ के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया की टीम की घोषणा सभी खिलाड़ियों के प्रपत्रों की जांच करने के उपरांत बताई जाएगी.