Latest:
उधमसिंह नगर

पुलिस ने युवक की मौत के मामले में तीन हत्यारोपी दबोचे,घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामदरोडवेज के पास हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की बरेली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रोडवेज के पास एक युवक की मारपीट के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात रोडवेज के पास चाय की दुकान पर पास से रम्पुरा निवासी राजेश पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल के साथ मारपीट की घटना हुई। इस मामले में मृतक की मां सुनीता की ओर से पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि आरोपियों उसके पुत्र राजेश के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। राजेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद धारा 109 बीएनएस को धारा 103(1) बीएनएस में तब्दील की गई। पुलिस ने सूचना पर रोडवेज के पास से चेतन वर्मा को पकड़ा। इसके बाद आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पास से प्रेम प्रशांत और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त पत्थर भी पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया। बाईक सीज कर दी गई। सीओ सिटी ने बताया कि इस घटना में भूमिका की जांच की जा रही है। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को भी सूचना दी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. चेतन वर्मा पुत्र किशोरी लाल वर्मा, निवासी ग्राम भटोली, पोस्ट मासी, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा हाल सिद्धू बार गली, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।

2. प्रेम प्रशांत पुत्र आजाद सिंह, निवासी समर गोपालपुर, थाना सदर रोहतक, हरियाणा।

3. गौरव कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार, निवासी ग्राम खेड़ा, थाना सरदना, मेरठ यूपी।

कार्रवाई करने वाली

पुलिस टीम में विवेचक एवं बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप पंत,अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार, एएसआई नवीन जोशी, कांस्टेबल प्रवीण रावत,मोहन प्रकाश आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।