गरीबों के लिए मोम की तरह होनी चाहिए अधिकारियों की कलम,दुर्गापाल।देहरादून स्थानांतरित हुए रुद्रपुर के नगर आयुक्त ने विदाई समारोह में अनुभव किए साझा। रुद्रपुर में बेडिंग जोन निर्माण,कचरें पहाड़ को हटाने के लिए हमेशा किए जायेंगे याद

नरेन्द्र(खबर धमाका)। गरीबों के काम के लिए हर अधिकारी की कलम मोम की तरह होनी चाहिए, क्योंकि अधिकारियों के पास गरीब बड़ी उम्मीद के साथ आता, उसके पास न सिफारिश या सौर्स भी नहीं होता है। सरकार की भी यही मंशा है,कि गरीब का काम होना चाहिए,जबकि अमीर के पास सभी सुविधाएं मौजूद होती है,अमीर कहीं से भी अपना काम करा सकता है।
यह बात रुद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने विदाई समारोह के दौरान कही।श्री दुर्गापाल का स्थानांतरण देहरादून चकबंदी विभाग में हुआ है, बुधवार को निगम कार्यालय में महापौर विकास शर्मा, पाषर्दों और निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान उन्होंने वतौर पीसीएस लंबी सेवा का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की बेहतर से बेहतर करने की कोशिश रहती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी की समस्यायों को गंभीरता से लेकर समाधान किया।शहर की बड़ी समस्याओं का निपटारा उनकी प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा गरीब व्यक्ति बड़ी उम्मीद लेकर अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक देता है, अधिकारियों को भी उनकी बात प्यार से और गंभीरता से सुन्नी चाहिए।
श्री दुर्गापाल के रुद्रपुर नगर निगम में वतौर नगर आयुक्त कार्यकाल की बात करें तो उन्होंने सरकार के निर्देश पर रुद्रपुर के सबसे बड़े दाग कूड़े के पहाड़ को हटाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी, तत्कालीन डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर उन्होंने पूरी निगम टीम को इस काम में लगाया था,जिसके बाद जिसकी उम्मीद नहीं थी वो कर दिखाया।
कूड़े का पहाड़ हटाने के बाद वहां पर सुंदर पार्क बना दिया गया है, जिसके बजह से रुद्रपुर को सफाई के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए कई एर्वाड भी मिले है
कूड़े का पहाड़ हटाने के साथ रुद्रपुर में बैंडिंग जोन की स्थापना भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई है। रुद्रपुर का बैंडिंग जोन भी उत्तराखंड का पहला और अकेला बैंडिंग जोन है, जिसमें सैकड़ों गरीबों को रोजगार मिला है।
श्री दुर्गापाल पिछले आठ माह से महापौर विकास के साथ मिलकर भी अच्छी तरह से काम कर रहे रहे। शहर की सड़कों, पार्कों,सफाई के लिए उन्होंने अच्छा काम किया था।विदाई समारोह में इसी बजह से महापौर, पाषर्द, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी जमकर तारीफ की।
