दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।एनकाउंटर में चार बदमाश ढेर।पुलिस का दाबा बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की योजना।

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। देश की राजधानी दिल्ली में 4 बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें 3 बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। यह ऑपरेशन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने मिलकर किया।

बताया जा रहा है कि मारे गए कुख्यात बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में दहशत फैलान की साजिश रच रहे थे।
बुधवार की देर रात करीब 2.20 बजे ये एनकाउंटर हुआ है। यह मुठभेड़ बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। खबर के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई।
एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) को गोलियां लगीं। सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं जबकि अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाला था।
बता दें कि पुलिस के इनपुट मिला था कि गैंग दिल्ली में मौजूद है। इसके बाद दिल्ली और बिहार पुलिस ने इनपुट के बाद चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखते बदमाश भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें चारों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए सभी बदमाशों को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर के दौरान दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद, SI मनीष और SI नवीन समेत 4 जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
