Latest:
उधमसिंह नगर

फेसबुक पर खुद को महिला डाक्टर बताकर रुद्रपुर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष से ठगी।इजाज करने के बहाने देखें प्राइवेट पार्ट,फिर एआई के माध्यम फर्जी वीडियो बनाकर किया जा रहा ब्लैकमेल।अलग-अलग नंबरों से आ रहे फोन।परेशान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। फेसबुक पर चल रहे ठगी के खेल में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत राय अरोड़ा भी बस गए हैं। एक महिला ने खुद को मुंबई का प्रसिद्ध महिला डाक्टर बताकर अब तक 30 हजार की ठगी कर ली। बताया जा रहा कि महिला अलग अलग नंबर से फोन करके उन्हें ब्लैकमेल कर रही। परेशान पूर्व व्यापार मंडल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत राय अरोड़ा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 09 अक्टूबर को उसके फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसमें महिला ने खुद को मुंबई का प्रसिद्ध महिला डाक्टर बताया था इसके बाद मैजेस आने शुरू हो गए। उसने दो दिन बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद महिला ने उसका फोन नंबर लेकर 8979 6 640 917 से बात की महिला ने अपने आप को पूजा शर्मा मुंबई से बता रही थी। महिला उससे पूछा कि उसे यदि कोई बीमारी हो तो वह बता दें। पूर्व व्यापार मंडल के मुताबिक उसे सुगर के साथ बाथरूम की लंबे समय से दिक्कत है। महिला कहा कहां उसे मुंबई आना होगा,नहीं तो वह अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दे,जिसे देखकर वह दवा भेज देगी, महिला के झांसे में आकर उसने अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दिया। जिसके बाद महिला ने एआई के माध्यम से फर्जी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।आरोप कि महिला उससे अब तक तीस हजार रुपया ठग चुकी है। महिला के 8979 6 640 917,82679 994668 समेत कई अन्य नंबरों से फोन आ रहे हैं,वह लगातार पैसे की डिमांड कर रही, नहीं तो उसे झूठे मामले में फसा देने की धमकी दे रही। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बेहद परेशान हैं। उन्होंने महिला और फोन की काल रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।

इधर पुलिस ने उक्त नंबरों की सर्विलांस के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।