उधमसिंह नगर

अगले माह रुद्रपुर में होगा कुमाऊं भाषा को बढाबा देने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन।नगर निगम में बैठक आयोजित,केसी चंदोला बने मीडिया प्रभारी

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कुमाऊं भाषा को बढ़ावा देने के लिए रुद्रपुर में कुमाऊं भाषा सम्मेलन का अगले माह आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई।
शनिवार को नगर निगम रुद्रपुर में पहाड़ी समाज जुड़े तमाम वरिष्ठ लोगों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का मीडिया प्रभारी चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के एमडी केसी चंदोला को नियुक्त किया गया।


श्री चंदोला ने बताया कि अगले माह 07 से 09 नवम्बर तक कुमाऊं भाषा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें कुमाऊं भाषा को बचाने के लिए सभी अतिथियों से सुझाव लिए जायेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए देशभर में फैले वरिष्ठ कुमाऊंनी लोगों को बुलावा भेजा जायेगा।
इस दौरान दयाल पांडे,आनंदसाह धामी,रमेश चन्द्र जोशी,महेश पंत,बीएस विष्ट, योगेन्द्र सिंह बिष्टशंभू पाण्डेय’ शैलेय’, लक्ष्मी चंद पंत,रमेश चंद जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।