उत्तराखंड

बड़ी खबर,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची उत्तराखंड।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों ने किया स्वागत 

रचना राठौर(खबर धमाका)। अपनों तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड दौरे पर आयी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगी।
2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।
4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

https://www.facebook.com/share/p/1MGzmwxurQ/

https://www.facebook.com/share/p/1D7B4DAj7g/